Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : वीडियोग्राफी कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत…

शादी समारोह से वीडियोग्राफी करके घर को आ रहे स्कूटी सवार 22 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया जा रहा की सड़क हादसा 9 अगस्त को योगेश कुमार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जहां युवक की सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में इलाज चल रही थी जहां उसकी मौत हुई है। मृतक का नाम योगेश कुमार पुत्र कृष्ण चंद्र है जो मूल रूप से बडियार मुक्तेश्वर का रहने वाला था।
पोस्टमार्टम हाउस में योगेश के परिवार वालों का जमावड़ा लगा हुआ है।
बताया जा रहा है कि 9 दिसंबर को रात करीब 11:30 बजे योगेश स्कूटी से घर लौट रहा था इस दौरान रामपुर रोड देवलचौड़ के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसे योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में ही परिवार वाले योगेश को रात करीब 12 बजे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद योगेश का अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां 11 दिसंबर रात करीब 9:00 बजे उसकी मौत हो गई । योगेश की मौत पर शुक्रवार की सुबह मोर्चरी में परिवार वालों का जमावड़ा लग गया।
बताया जा रहा है कि चार भाई बहनों में योगेश सबसे छोटा था और फोटोग्राफी का काम करता था जो शादी समारोह से लौट रहा था। योगेश घर में सबका लाड़ला था। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि परिवार वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है ।
तहरीर मिलते ही अज्ञात वाहन चालक की खोजबीन कर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]