Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- अतिक्रमण हटाने को लेकर आप भी सुनिए क्या बोले सीएम पुष्कर धामी

राजकीय भूमि से हटाए जा रहे अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी नागरिकों को आश्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि सड़कों के किनारे राजकीय भूमि में अतिक्रमण हटाने के नाम पर सरकारी मशीनरी द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान किसी के भी वैध निर्माण में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं कि जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी विभाग द्वारा किसी भी नागरिक का उत्पीड़न न हो। उन्होंने कहा कि जब तक यह सुनिश्चित नहीं हो जाता कि किया गया निर्माण राजकीय भूमि में हैं और अवैध निर्माण को हटाया जाना आवश्यक है, तब तक कोई तोड़-फोड़ नहीं की जाए। परन्तु वन भूमि में लैन्ड जिहाद के नाम पर किये गये अवैध कब्जों के विरूद्ध कार्यवाही जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]