Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौला पुल पर बेफिक्र घूम रहा था वारंटी, चढ़ा पुलिस के हत्थे

हल्द्वानी: गौला पुल पर मजमा देखने आए एक वारंटी को पुल के पास तमाशबीन बनना भारी पड़ गया। काफी समय से फरार चल रहे वारंटी पुलिस हत्थे चढ़ गया। हल्द्वानी के आसपास के इलाके में बारिश आफत बनकर आई है। जिससे गौला पुल का एक पुस्ता में नदी में समा गया है। इस बीच बनभूलपुरा पुलिस गौलापार जाने वाले राहगीरों को पुल से गुजरने से रोक रही थी, मजमा देखने के लिए दर्जनों लोग खड़े थे। बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सभी से अपील कर रहे थे कि पुल को आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिसे भी गौलापार, चोरगलिया, खटीमा, टनकपुर जाना हो तो वह काठगोदाम पुल के माध्यम से जा सकता है। तभी थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने देखा कि एक वारंटी उसी भीड़ में तमाशबीन बना हुआ है, उन्होंने कांस्टेबल दिलशाद अहमद को निर्देश दिए कि वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की दिशा में काम करें। मौके पर कांस्टेबल द्वारा वारंटी को हिरासत में लेकर बनभूलपुरा थाना ले जाया गया, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की गई। बनभूलपुरा पुलिस से साबित कर दिया की वह आपदा के बीच में भी अपने वास्तविक काम से दूर नहीं रहती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]