Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- तुंगनाथ में यात्रियों और पुजारी के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

रुद्रप्रयाग तृतीय केदार तुंगनाथ धाम में भक्तों और मंदिर के पुजारी के बीच लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि मंदिर के भीतर भक्तों और पुजारी के बीच दर्शनों को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ा की किसी भक्त ने पुजारी के सिर पर तांबे के लोटे से वार कर दिया दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है, पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है, जोधपुर राजस्थान से कुछ यात्री तुंगनाथ की यात्रा पर आए थे, पुलिस के अनुसार यात्रियों और पुजारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विवाद इतना बड़ा की नौबत हाथापाई पर आ गई, मंदिर के भीतर पुजारी पर यात्री की ओर से तांबे के जल चढ़ाने वाले लोटे से भी प्रहार किया गया, दोनों पक्षों के बीच मंदिर प्रांगण में भी खूब बहस हुई, साथ ही गाली गलौज का भी दौर चला पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर ऊखीमठ थाने में दी, जबकि यात्रियों ने पुलिस को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष उखीमठ सुरेश बलूनी ने बताया कि कुछ दिन पहले यात्रियों और पुजारी के बीच विवाद हुआ था, जिस नंबर से यात्रियों ने शिकायत कराई थी, उससे संपर्क नहीं हो रहा है, नंबर के मुताबिक यात्री जोधपुर राजस्थान के हैं, पंडित पक्ष ने लिखित तहरीर देकर मामले में जांच की मांग की है। वीडियो कुछ दिन पूर्व का बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]