Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- रोडवेज स्टेशन के पास मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, परिचालक गंभीर रूप से घायल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर शनिवार रात अराजकता का माहौल देखने को मिला, जब कुछ अज्ञात लोगों ने स्टेशन पर तैनात परिचालक पर हमला कर दिया। इस हमले में परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी नीलकंठ अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

रोडवेज स्टेशन जैसी जगह पर इस तरह की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहतर निगरानी और कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

वही इस घटना पर सीओ नितिन लोहनी ने बताया पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया है मामले की जांच की जा रही है पुलिस की टीम दबिश दे रही है जल्द ही अराजक तत्वों को पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]