Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी : एसपी कमलेश उपाध्याय ने ली मासिक अपराध गोष्ठी,उत्कृष्ठ कार्य करने पर 16 पुलिस अधिकारी/कर्मिक हुए सम्मानित…

एसपी उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी

नशा, अपराध नियंत्रण तथा चारधाम यात्रा-2026 के सुगम एवं सुरक्षित संचालन के दिए गये निर्देश।

उत्कृष्ठ कार्य करने पर 16 पुलिस अधिकारी/कर्मिक सम्मानित।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा आज 15 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू, भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की क्राईम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन लेकर नशा, अपराध नियत्रंण तथा चारधाम यात्रा के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये।

सैनिक सम्मेलन में उनके द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मियों की विभागीय / निजी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने के साथ विगत माह में कर्मियों द्वारा रखी समस्याओं पर हुयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।

माह मार्च 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न 16 पुलिस जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

1- मुख्य आरक्षी मोहित(पुलिस दूरसंचार)
2- मुख्य आरक्षी शुरवार सिंह(यातायात पुरोला)
3- आरक्षी कपिल कुमार(कोतवाली उत्तरकाशी)
4- आरक्षी सत्यपाल(थाना मोरी))
5- आरक्षी संजय सिह(पुलिस लाइन)
6- आरक्षी अमित (पुलिस लाइन)
7- आरक्षी राजेश कुमार(अभिसूचना)
8- आरक्षी प्रवेश कुमार(पुलिस कार्यालय)
9- आरक्षी अनिल रावत(थाना बडकोट)
10-आरक्षी संगती(पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी)
11- म0 आरक्षी कविता जोशी(कोतवाली उत्तरकाशी)
12- म0 आरक्षी आरती जोशी(कोतवाली उत्तरकाशी)
13- म0 आरक्षी नीलम जगूडी(पुलिस कार्यालय)
14- फायरमैन जयदीप(फायर स्टोशन उत्तरकाशी)
15- म0 फायरकर्मी सीता
16- होमगार्ड प्रदीप थापा(यातायात कार्यालय उत्तरकाशी)।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चारधाम यात्रा-2026 पर फोकस करते हुये सभी को सरल, सुगम तथा सुरक्षित यात्रा हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। श्रद्धालुओं से सभ्य व्यवहार करने के साथ सभी को सुविधाजनक तथा सुलभ यात्रा करवाने हेतु मार्ग दर्शन किया गया। यात्रा रुट पर पडने वाले थाना प्रभारियों को प्वाइंट टू प्वाइंट जाकर ड्यूटियों को चैक तथा ब्रीफ करने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ विवेचना विशेषकर एनडीपीएस एक्ट तथा महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकरणों में गुणवता एवं पारदर्शिता लाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये।

थानों पर लम्बित समन, वारण्ट, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयान्तराल में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे उन्मुलन के प्रति जनजागरुकता बढाने के साथ महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान अभया के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता/ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने तथा भ्रामकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]