Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड – यहां सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग देखिए वीडियो….

आज सुबह तड़के एक सिलेंडर से भरी ट्रक में आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया पूरा मामला टिहरी के कांडीखाल के पास आज सुबह तकरीबन 5 बजकर 30 मिनट पर गैससिलेंडर से भरे ट्रक में आग लगने की वजह से बड़ा विस्फोट हुआ है सिलेंडर फटने की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के कई गांवों तक इस धमाके की आवाज गुंजी तो वही देखते ही देखते एक के बाद एक कई गैस सिलेंडर फट गए जिसके चलते पूरी सड़क पर सिलेंडर गिरने से ब्लॉक हो गई वही आगे पीछे चलने वाले वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ा ,घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है जबकि ट्रक चालक ने भी गाड़ी छोड़ भाग कर अपनी जान बचाई,पुलिस के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद से आया ये गैस सिलेंडर से भरा ट्रक घनसाली जा रहा था जो टिहरी से कीर्तिनगर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि पुलिस द्वारा ब्लॉक सड़क मार्ग को सुचारू करवा दिया गया है और ट्रक में आग लगने की क्या वजह रही इसबारे में जानकारी जुटाई जा रही है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]