Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- उत्तरकाशी द्रौपदी का डांडा में आया एवलॉन्च, बर्फ में फंसे 28 प्रशिक्षार्थी, रेस्क्यू में तेजी के लिए सीएम ने मांगी केन्द्र से मदद

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डंडा – 2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोही संस्थान के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की खबर आ रही है, जिसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वार्ता करते हुए रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद मांगी है, साथ ही उन्होंने ट्वीट कर संदेश दिया है की जल्द जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों के द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।

पढ़िए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया ट्वीट…

द्रौपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी में हिमस्खलन होने के कारण नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी के 28 प्रशिक्षार्थियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई है।

माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री Rajnath Singh जी से वार्ता कर रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए सेना की मदद लेने हेतु अनुरोध किया है, जिसको लेकर उन्होंने हमें केंद्र सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने के लिए आश्वस्त किया है।

प्रशिक्षार्थियों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के लिए NIM की टीम के साथ जिला प्रशासन, NDRF, SDRF, सेना और ITBP के जवानों द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]