Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- भाजपा राज में प्रदर्शन कर रहे युवा बेरोजगारों पर पुलिस ने भांजी लाठियां… देखिए वीडियो…

देहरादून में बेरोजगार युवाओं का प्रदर्शन जारी है, पुलिस द्वारा लगातार लाठीचार्ज भी किया जा रहा है। फिर भी युवाओं ने अपना प्रदर्शन नहीं रोका, सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज का राज्य के सभी शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। आपको बता दें सरकारी भर्तियों में आवेदन करने वाले सैकड़ों युवा विरोध प्रदर्शन में उतर गए हैं।

आक्रोशित युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर सीबीआई जांच की मांग की। युवाओं का साफ कहना है कि जब वह एक भर्ती का पेपर देते हैं तो वह लीक हो जाता है, फिर दूसरे की आस में तैयारी करते हैं, तो वह भी लीक हो जाता है। ऐसे में युवाओं के भविष्य का क्या होगा, यह सरकार को बताना चाहिए। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि वह पहाड़ के दूरदराज इलाकों से यहां अगर परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और उन्हें पता चलता है कि एक के बाद एक सभी पेपर लीक हो रहे हैं, तो ऐसे में इन सभी मामलों की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]