Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- एमबीबीएस के छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, मची अफरा-तफरी, जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एम्स ऋषिकेश में एमबीबीएस के 19 वर्षीय छात्र ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, बताया जा रहा है कि छात्र ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एम्स ऋषिकेश में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक राजस्थान स्थित गंगानगर निवासी रजत नाम के छात्र ने एम्स में मेडिकल भवन की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र के बिल्डिंग से कूदने के बाद एम्स में पहुंचे तीमारदारों के साथ अधिकारियों और स्टाफ समेत चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही छात्र द्वारा दी गई जान की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]