Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- बड़े सड़क हादसे की सूचना, वाहन में थे 14 यात्री सवार…

चमोली जिले के जोशीमठ के उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर भीषण वाहन दुर्घटना में दस से बारह लोगों की मौत की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोशीमठ से पल्ला जखोला जा रहा वाहन पल्ला अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ो मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं, कुछ लोग वाहन के छत पर भी बैठे थे। छत पर बैठे लोगों ने कूद कर जान बचा ली, लेकिन वाहन के अंदर बैठे सवारियों के बचने की संभावना ना के बराबर है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]