Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- भारत-चीन सीमा पूर्वी लद्दाख में देवभूमि का लाल हुआ शहीद…

भारत चीन सीमा पर पूर्वी लद्दाख में वीरभूमि उत्तराखंड का एक लाल अपने फर्ज को निभाते हुए शहीद हो गया है। पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर नॉर्दर्न सब सेक्टर में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। शहीद होने की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है वही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर है।

एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कमांडेंट टीकम सिंह नेगी स्पेशल मिशन पर थे। उनके पिता आरएस नेगी सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर हैं। वर्तमान में रजावाला सहसपुर देहरादून में रहते हैं। उन्हें शहीद के बारे में खबर दे दी गइ गई है। बेटे के शहीद होने की खबर से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के मुताबिक शहीद की अंत्येष्टि मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]