Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- 24 घंटे में विजिलेंस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेता पकड़ा गया कानूनगो…

उत्तराखंड सरकार में इन दिनों विजिलेंस चर्चाओं में है। हरिद्वार जिले में 24 घंटे में विजिलेंस टीम की दो बड़ी कार्रवाई हुई है, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है, वही तहसील के कर्मचारी के रंगे हाथ गिरफ्तार होने से राजस्व विभाग छवि घूसखोर कानूनगो ने धूमिल कर दी, हरिद्वार जनपद में कोतवाली में तैनात दरोगा को 20000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। एक बार फिर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई में हरिद्वार जनपद के रुड़की में सोमवार को विजिलेंस की टीम ने सीओ चकबंदी के दफ्तर में छापा मारा कर टीम ने सीओ के पेशकार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

विजिलेंस द्वारा बताया जा रहा है कि पेशकार ने एक ग्रामीण से उसका काम करने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने विजिलेंस से की थी। शिकायत पर विजिलेंस ने शाम करीब साढ़े चार बजे पेशकार राजेंद्र चौहान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस की कार्रवाई से चकबंदी कार्यालय में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई से कार्यालय के बाहर वकीलों और अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]