Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- दर्दनाक सड़क हादसा, तीन लोगों को कुचल गया वाहन, दो की मौत, एक गंभीर…

दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। आपको बता दें मामला रुद्रप्रयाग का है, जिसमें रूद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड हाइवे पर दो शव पड़े मिले, जबकि एक गंभीर रूप घायल है, जिसके उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया है, उसकी हालत भी बेहद खराब बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसा वाहन की चपेट में आने से हुआ और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बीती रात लगभग दस बजे की यह घटना बताई जा रही है। तीन व्यक्तियों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि यह दुर्घटना वाहन की टक्कर लगने से हुई है। बीती रात दस बजे तीन व्यक्ति सडक पर चल रहे थे, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें जखोली ब्लाक के मुसांढुग निवासी हरवीर सिंह पुत्र पुर्ण सिंह उम्र 43 व मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह उम्र 34 घायल हो गए जिन्हें हायर सेंटर रैफर किया गया है।

दोनों मृतकों को जिला चिकित्सालय में पीएम कराया जा रहा है, जबकि पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुदकमे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ाखच्चर चलाते थे और गौरीकुंड से पैदल घर की ओर जा रहे थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]