Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- लड़की को भारी पड़ा कुत्ते को बियर पिलाना, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज (वीडियो)

पालतू कुत्ते को बियर पिलाना एक लड़की को भारी पड़ गया, लड़की द्वारा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ने पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया है। आपने सोशल मीडिया पर अलग अलग करतब दिखाने वाले वीडियो देखे ही होंगे, लेकिन कुछ अलग करने की होड़ में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम पर यू तो कई वीडियो रोजाना दिखते ही रहते है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने के लिए कई लोग पालतू जनवरों तक को नही छोड़ रहे है, वही हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने पालतू कुत्ते को बियर पिलाते एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह वायरल वीडियो देहरादून की रहने वाली लड़की के द्वारा बनाया गया है। सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के चक्कर में अपने पालतू कुत्ते को बियर पिलाना लड़की को भारी पड़ गया है। वही वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए देहरादून पुलिस ने वीडियो में दिख रही लड़की के खिलाफ डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]