Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड (गज़ब)- बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा की बहन की अश्लील पोस्ट कर दी वायरल, पुलिस तक पहुंचा मामला

उत्तराखंड में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें आपसी मतभेद के चलते युवक ने अमर्यादित कदम उठाया। खबर उत्तराखंड के हरिद्वार से है, जहां बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने जीजा की बहन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। जिसके बाद हंगामा हो गया। विरोध करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

अब बहन और जीजा ने पुलिस को उसके खिलाफ तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के सिविल लाइंस मोहनपुरा निवासी एक युवती ने कुछ महीने पहले प्रेम विवाह किया था। इधर बहन के प्रेम विवाह से भाई नाराज हो गया।आरोप है कि युवक ने जीजा की बहन के नाम से एक फर्जी आईडी बना ली और उसका फोटो भी लगा दिया।

जीजा की बहन को बदनाम करने के लिए वह अश्लील वीडियो और फोटो डाल रहा है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बहन और जीजा को मोबाइल पर कॉल कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। बहन और जीजा ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]