Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड- बारात लेकर पहुंचा नशे में धुत दूल्हा, दुल्हन ने बैरंग लौटाई बारात, जानिए फिर हुआ क्या

शराब के नशे में धुत दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचा, यह ख़बर है देवभूमि उत्तराखण्ड से, इससे पहले अन्य राज्यों से ऐसी खबरें आती थी, लेकिन अब उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं रहा। पूरा मामला कोटद्वार का है, जहां नशे में धुत दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बारात में दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। यह बारात एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बारात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा। बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बारात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया। थोड़ी देर में पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी।

इस बीच दुल्हन भी परिजन व सहेलियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लडख़ड़ाते देखा, दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के इस निर्णय से वर पक्ष में सन्नाटा पसर गया। वधू पक्ष ने भी दूल्हे के नशे में धुत होने पर कड़ी आपत्ति जताई। बाद में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी के बाद बारात बगैर दुल्हन के ही वापस लौट गई।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]