Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- सीएम पुष्कर धामी का भ्रष्टाचार पर प्रहार, सिडकुल के दो अधिकारी किए निलंबित

भ्रष्टाचार के मामले में सीएम पुष्कर धामी ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम धामी ने भ्रष्टाचार के मामले में सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन के आदेश जारी किये हैं। जिसमें परविन्दर सिंह, लेखाकार सिडकुल और कमल किशोर कफल्टिया, जन सम्पर्क अधिकारी/प्रभारी क्षेत्रीय प्रबन्धक, सिडकुल काशीपुर शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम उत्तराखण्ड लि के प्रबन्ध निदेशक रोहित मीणा ने भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होने पर और उद्यमियों से असहयोगात्मक रुख के कारण सिडकुल के दो अधिकारियों के निलंबन का आदेश जारी किये हैं।

इसके साथ ही सिडकुल के वित्त नियंत्रक मनीष उप्रेती को भी तत्काल प्रभाव से वित्त नियंत्रक सिडकुल के पद से हटा दिया गया है। पुष्कर सिंह धामी ने कहा एक ओर राज्य सरकार निवेश सम्मेलन की तैयारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की कार्यप्रणाली अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राज्य में सभी अधिकारियों को जनता के हितों के लिए काम करना होगा। उन्होंने कहा राज्य के उद्यमियों से असहयोगात्मक रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]