Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- संविधान जागरूकता को लेकर निकाली दो पहिया वाहन रैली, पूर्व पार्षद राधा आर्या और कांग्रेस नेता विनोद कुमार ‘पिन्नू’ के नेतृत्व में तिकोनिया चौराहे पर हुआ भव्य स्वागत

हल्द्वानी। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पूर्व हल्द्वानी में रविवार को संविधान जागरूकता दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को भारतीय संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

रैली की शुरुआत ऊंचापुल, मुखानी और तिकोनिया चौराहे से होते हुए अंबेडकर मैदान में जाकर संपन्न हुई। जैसे ही रैली तिकोनिया चौराहे पर पहुंची, वहां राजपुरा वार्ड नंबर 12 की पूर्व पार्षद एवं यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव राधा आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू, पूर्व मेयर प्रत्याशी मनोज कुमार मन्नू समेत बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व पार्षद राधा आर्या ने कहा, “संविधान हम सभी की पहचान है, और बाबा साहब अंबेडकर ने हमें जो अधिकार दिए हैं, उन्हें जानना और उनके प्रति जागरूक होना हर नागरिक का कर्तव्य है।” सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कुमार पिन्नू ने कहा कि यह रैली केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि समाज में संविधानिक मूल्यों को जागरूक करने की दिशा में एक कदम है।

रैली में बड़ी संख्या में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया और संविधान के महत्व को लेकर चर्चा भी की।

इस आयोजन के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि हर नागरिक को संविधान के प्रावधानों और अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वह एक सशक्त और जागरूक समाज का निर्माण कर सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]