Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- डंफर की चपेट में आए दो बाइक सवार, हादसे में संजय की मौत, घायल सूरज का STH में चल रहा उपचार

हल्द्वानी में पुलिस सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत लोगों को यातायात के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन देर रात एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। व्यक्ति का नाम संजय है जो की मूल रूप से मुक्तेश्वर का रहने वाला है। यह पूरी घटना हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के सरगम सिनेमा हॉल के पास हुई है। बाइक पर बैठे दो लोग सरगम सिनेमा हॉल के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान डंपर की चपेट में आने पर दोनों लोग सड़क पर गिर गए।

बाइक में पीछे बैठे संजय नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, तो वहीं बाइक चला रहे सूरज कुमार घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बाइक चला रहे घायल सूरज का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]