Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- अपर निदेशक ऋचा सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में हरेले पर किया गया वृक्षारोपण

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेले के मौके पर पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण कर प्रकृति को समर्पित हरेले पर्व को मनाया गया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ आवाहन के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार एवं मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अंतर्गत आज ‘प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय’ उत्तराखंड हल्द्वानी के प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का वृक्षारोपण किया गया। यह योजना के अंतर्गत सभी कार्मिकों द्वारा एक-एक पेड़ कार्यालय परिसर में तथा एक-एक पेड़ अपने आवास पर लगाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन संजय कुमार द्वारा वृक्षारोपण करते हुए पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की अहम भूमिका पर तथा लाभों के बारे में सभी कार्मिकों को अवगत कराया। इस अवसर पर अपर निदेशक ऋचा सिंह, प्रभारी संयुक्त निदेशक, मयंक अग्रवाल सहायक लेखा अधिकारी, दिनेश चंद्र लोशाली, ललित मोहन, धीरज लोहनी, मंजू किमाड़ी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]