Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी : मिलावट खोरों के खिलाफ ट्रेनी आईएएस अंशुल ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर की बड़ी कार्रवाई…

दीपावली के मद्दे नजर मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं इसी को देखते हुए ट्रेनी आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट और खाद्य सुरक्षा विभाग भी लगातार छापामारी अभियान चलाकर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। ट्रेनी आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट और खाद्य सुरक्षा विभाग हल्द्वानी की टीम ने रोडवेज बस से बड़ी मात्रा में बरेली से लाई जा रही रसगुल्ला को बरामद किया है। उपयुक्त खाद सुरक्षा विभाग कुमाऊँ मंडल राजेंद्र सिंह कठैत और प्रशिक्षुक आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाई गई जहां बरेली से हल्द्वानी को आ रही रोडवेज बस को जब गोरापड़ाव में चेकिंग किया गया तो बस में कई पीपे बरामद हुए।उसके अंदर में करीब पांच कुंटल से अधिक में रसगुल्ला बरामद किया है। इस दौरान खाद सुरक्षा विभाग की टीम ने रसगुलों को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई कर रहा है।
प्रशिक्षुक आईएएस अधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि दीपावली के त्यौहार पर मिलावटखोरों सक्रिय हो गए हैं जहां खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए अलग-अलग टीम में गठित की गई। रोडवेज बस से बड़ी मात्रा में रसगुल्ला और कच्चा माल बरामद किया गया है। बरामद माल का जीएसटी बिल भी नहीं है ऐसे में जीएसटी विभाग को भी अवगत किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रसगुलों की सैंपलिंग कराई जा रही है सैंपल फेल होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा रसगुल्ला को चेक किया जा रहा है कि खाने योग्य है या नहीं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]