Connect with us

उत्तराखण्ड

52 पत्तो के इस खेल ने चलवा दी गोली, दोस्तों के बीच हुआ विवाद, घायल हुआ एक युवक।

एक मामूली से जुआ खेलने को लेकर आपस में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ने लगा की एक युवक द्वारा दूसरे युवक पर तमंचा तान गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को उपचार के लिए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है, मौके पर एसपी सिटी समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के पवन पॉपुलर फॉर्म के मैदान में जुआ चल रहा था। जुए को लेकर एक युवक का अपने ही दोस्त से विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ने लगा की युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी, गोली चलने से भगदड़ मच गई।

जिस युवक को गोली लगी वह उधम सिंह नगर के शांतिपुरी नंबर 4 का रहने वाला है। जिसका नाम मुक्कू टाकुली बताया जा रहा है, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए किच्छा के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया था, जिसके बाद उसे हायर सेन्टर रुद्रपुर के लिए रेफर कर दिया गया।

गोली चलाने वाले युवक को घायल युवक अच्छी तरह से जानता है। मौके पर पुलिस बल के साथ एसपी सिटी ममता वोहरा भी पहुंची, उनके द्वारा किन कारणों से विवाद उत्पन्न हुआ उसको लेकर गहनता से पूछताछ की गई। गोली मारने वाले युवक की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा टीम बना दी गई है।

Continue Reading
You may also like...

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]