Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- सड़क पर अचानक खराब हो गई रोडवेज की बस, लग गया लंबा जाम, फिर यात्रियों और राहगीरों ने किया यह काम…

हल्द्वानी में आज रोडवेज बस के अचानक खराब हो जाने से लंबा जाम लग गया, जिससे बस में सवार यात्रियों को फजीहत का सामना करना पड़ा। पूरा मामला वर्कशॉप लाइन के पास का है, जहां पर हल्द्वानी डिपो की बस जो दिल्ली को जा रही थी, जिसमें यात्री बैठे हुए थे, बस अचानक वर्कशॉप लाइन के पास खराब हो गई, जिसके चलते यात्रियों को काफी फजीहत हुई।

सड़क पर बस के खड़े हो जाने से वर्कशॉप लाइन में लंबा जाम लग गया। जिसके बाद बस के कंडक्टर ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी, वहां मौजूद लोगों ने बस में धक्का लगा कर किनारे लगाया। जिसके बाद जाम खुला, वही बस में बैठे यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर दिल्ली को रवाना किया गया। रोडवेज की बसें आए दिन सड़कों पर खराब हो जाती हैं, रोडवेज बस का प्रबंधन सही तरीके से नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से यात्रियों को भी आए दिन यात्रा के दौरान फजीहत का सामना करना पड़ता है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]