Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- गौला नदी का जलस्तर पहुंचा 33 हजार क्यूसेक, इन कारणों से लगातार बढ़ने लगा जलस्तर, अलर्ट मोड पर प्रशासन (वीडियो)

हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से मूसलधार बारिश हो रही है। जिसके चलते लगातार गौला बैराज का जलस्तर बढ़ रहा है। वर्तमान समय में गौला बैराज का जलस्तर 33हजार क्यूसेक पहुंच गया है। कल बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं और पानी तराई के क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है।

हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्र में बारिश तेज होने के बाद थोड़ी देर के लिए रुक भी रही है, लेकिन ओखलकांडा के खनस्यू लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते गौला नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया लगातार प्रशासन की टीम गौला नदी किनारे रहने वाले सभी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए अपील कर रही है। पुलिस के द्वारा भी लोगों से लगातार यह अपील की गई है, कि वह पानी बढ़ने पर किसी सुरक्षित स्थानों पर चले जाए। फिलहाल प्रशासन की टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह द्वारा कल जनपद के अंदर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने की आदेश भी दिए गए हैं और हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]