Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ब्लॉक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

हल्द्वानी: प्रदेशभर में ब्लॉक प्रमुखों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोहों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को हल्द्वानी ब्लॉक में भी समारोह उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित हुआ।नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने अपने पद की शपथ ली। उन्हें शपथ एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह ने दिलाई। इसके बाद उन्होंने ज्येष्ठ व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख के साथ सभी नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।समारोह के दौरान स्थानीय लोगों ने अपने प्रतिनिधियों का तालियों और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया और कहा कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी को साथ लेकर चलना और क्षेत्र का समग्र विकास करना होगा। उन्होंने जानकारी दी कि ब्लॉक बोर्ड की पहली बैठक कल आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी कार्यों का एजेंडा तय किया जाएगा।जनता ने भी इस अवसर पर अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा जताते हुए विकास कार्यों की उम्मीदें व्यक्त कीं। शपथ ग्रहण का यह अवसर हल्द्वानी ब्लॉक के लिए नई ऊर्जा और नए संकल्पों का प्रतीक बन गया।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]