Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी ने 75 वे गणतंत्र दिवस पर छात्र-छात्राओं को दी विशेष बधाई…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 75वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के छात्र-छात्राओं को विशेष बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समस्त नागरिकों के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं समस्त कर्मचारियों को भी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जन-जन तक शिक्षा को पहुँचाने के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। शिक्षा में कम्युनिटी की सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए हर स्कूल में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पीएम श्री स्कूल योजना से 141 राजकीय विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रुप में जोड़ा है। RTE से 94,000 से अधिक बच्चों को निजी स्कूलों में निःशुल्क अध्ययन सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि विद्याथियों के व्यक्तिगत, शैक्षिक और करियर के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए बालसखा कार्यक्रम चलाया गया है। विद्यालय स्तर पर ‘हमारी समस्या हमारा समाधान पेटिका’ के माध्यम से बच्चों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]