Connect with us

उत्तराखण्ड

गुलमोहर गर्ल की टीम के साथ एसडीएम ने किया पौधारोपण, पर्यावरण को बचाने का लिया गया संकल्प…

उत्तराखंड में आज हरियाली का त्योहार हरेला पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, चारों तरफ हरेला त्यौहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह है, इस मौके पर आम जनता के अलावा अधिकारी भी पौधारोपण कर रहे हैं, माना जाता है कि हरेला कुमाऊं का पारंपरिक त्यौहार है जो सुख समृद्धि और हरियाली का सूचक है… हल्द्वानी के गौलापार स्टेडियम में आज एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और गुलमोहर गर्ल के नाम से हल्द्वानी शहर में मशहूर तनुजा जोशी ने मिलकर पौधारोपण किया, इस मौके पर एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह ने कहा कि हरेला पर्व हरियाली का त्यौहार है, और आज किया हुआ पौधारोपण आने वाले दिनों में आने वाली पीढ़ी के लिए काफी सफल होने वाला है.. लिहाजा इस मौके पर आम जनता ज्यादा से ज्यादा पौधों का रोपण करें जिससे हरियाली बनी रहे और पर्यावरण का संरक्षण भी साथ-साथ हो सके गुलमोहर गर्ल तनुजा जोशी ने कहा कि पर्यावरण के लिहाज से यह बहुत जरूरी हो गया है कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए जिससे पर्यावरण का संतुलन बना रहे…

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]