Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर- वन विभाग ने कॉर्बेट रिजर्व में बनी मजार को किया ध्वस्त, नहीं दिखा पाए खादिम कोई दस्तावेज…

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क रामनगर के पास हाईवे पर बनी अवैध मजार को वन विभाग ने हटाया, मजार खादिम को पर्याप्त समय दिया गया था, वन विभाग के समक्ष कोई। भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाए हैं, मजार हटाने पर कोई भी मानव अवशेष नहीं मिले हैं, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व फॉरेस्ट के बिजरानी गेट से थोड़ा आगे रिंगोड़ा में बनी अवैध मजार को वन विभाग ने हटा दिया, यह मजार टिहरी मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी हुई थी। इस मजार को हटाने से पूर्व, यहां के खादिम को वन विभाग ने भूमि स्वामित्व के दस्तावेज दिखाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया।

रामनगर फॉरेस्ट डिविजन में बनी यह अवैध मजार पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हटाई गई। मजार हटाने के दौरान वहां कोई मानव अवशेष आदि नही मिले। यह वो क्षेत्र है जो कि कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन के दस मीटर की दूरी पर है और यहां बाघों और अन्य वन्य जीव का कोसी नदी तक आना जाना रहता है। मानव जीव संघर्ष की वारदातो का खतरा यहां हमेशा बना रहता है।

इसी के मद्देनजर वन विभाग ने यहां से मजार हटाने का निर्णय लिया था और इस बारे में खादिम को डीएफओ ने दो माह पहले ही लिखित नोटिस दिया गया और उनसे इसके भूमि दस्तावेज आदि मांगे गए, इस बारे में खादिम द्वारा वन संरक्षक कुमायूं के यहां भी अर्जी दी गई किंतु वहां भी वो प्रपत्र नही दे सके। वन संरक्षक द्वारा उन्हे दो हफ्ते का समय देकर स्वयं ही यहां से अतिक्रमण हटाने को कहा था, किंतु उसके द्वारा नही हटाने पर आज तड़के सुबह ही मजार को हटा दिया गया।

उत्तराखंड में अभी तक तीन हजार एकड़ वन भूमि और पांच सौ से ज्यादा अवैध धार्मिक अतिक्रमण जंगल से हटाए जा चुके है। नोडल अधिकारी पराग धकाते के अनुसार सीएम धामी के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में ये अभियान और गति पकड़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]