Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड की जनता चाहती हैं सत्ता परिवर्तन : महेश

उत्तराखंड कांग्रेस इन दिनों 3 सितंबर से शुरू होने वाली परिवर्तन यात्रा को लेकर अपनी तैयारियां कर रही हैं, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विधानसभा खटीमा क्षेत्र से होगी। परिवर्तन यात्रा 4 सितंबर को हल्द्वानी तो 5 सितंबर को कालाढूंगी विधानसभा में जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि परिवर्तन यात्रा के जरिए कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की नाकामी को जनता के बीच लेकर जाएगी, उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के संयुक्त नेतृत्व में यात्रा निकाली जा रही है। महेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, पलायन के साथ ही बदहाल सड़के, कोविड काल में सरकार के मिस मैनेजमेंट को कैसे भूल सकती है, साथ ही स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का रास्ता भी परिवर्तन यात्रा से गुजर कर जाएगा, वहीं उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने अब भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। परिवर्तन यात्रा के ज़रिए प्रदेश की भाजपा सरकार को बदलने का काम किया जाएगा।

टॉप की ख़बर उत्तराखंड तथा देश-विदेश की टॉप ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]