Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूंगी- नकल विरोधी अध्यादेश पास होने पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने किया मिष्ठान वितरण…

आज भारतीय जनता पार्टी कालाढूंगी मंडल द्वारा अध्यक्ष विक्रम जंतवाल के नेतृत्व में प्रदेश में कठोर नकल विरोधी कानून (उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती मेअनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय अध्यदेश 2023) बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया और नई मंडल की टीम के गठन पर मिष्ठान वितरण किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ने कहा की यह भारत का नकल रोकथाम के लिये सब से कठोर क़ानून है और इसको लागू करने हेतु मंडल कालाड़ूँगी सरकार का धन्यवाद करता है।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि विकास भगत ने कहा कि उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी युवाओं के हितेषी मुख्यमंत्री हैं और इसी क्रम में सरकार द्वारा कठोर नकल विरोधी कानून को लागू कर दिया गया है।
इस क़ानून मे नकल माफिया पर 10 करोड़ का जुर्माना,उम्र कैद की कठोर सजा और नकल मे लिप्त पाये जाने पर अभ्यार्थी को 10 साल की कठोर सजा और 10 लाख रू जुर्माने का प्रस्ताव है।
पेपर लीक करना या करवाना एक गैर जमानती अपराध माना जाएगा।
अभियुक्ति की संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
विकास भगत ने ने कहा की कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है जब की कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेश राजस्थान मे पिछले एक साल मे बहुत सी पेपर लीक की घटना हो चुकी है पर वहा की कांग्रेस सरकार ने आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जब की उत्तराखंड सरकार ने तत्काल कार्यवाही कर आरोपीयो को गिरफ्तार किया और कठोर क़ानून बना कर युवाओं के हितो को संरक्षित किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता गोपल बुडलाकोटी ने कानून बनाए जाने पर सरकार का समस्त कार्यकर्ताओं की तरफ से वह आभार प्रकट करते हैं। साथ ही साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गोपालपुर लकुटी ने नई मंडल कार्यकारिणी के गठन पर समस्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री विनोद बुडलाकोटी,हरीश मेहरा,कुंदन जंतवाल, कविता वालिया, गोपाल बिष्ठ,दीवान सिंह बिष्ठ, तारा दत्त रखोलिया,पूरन जोशी, ममता शाह, आरती टम्टा,नवीन पाण्डेय, आंनद खानायत, श्याम दत्त रखोलिया,विक्रम कार्की, महेन्द्र मेहरा, देवेंदर बिष्ठ, मोहन खोलिया, कैलाश बुडलाकोटी, अखलेश वर्मा, कुंदन बसेड़ा, विनोद जोशी, राजू जंतवाल, सचिन मेहरा, भुवन कुमार समेत कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
…….…………………………………………..
मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल ने जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ठ के संस्तुति से कालाड़ूँगी मंडल मे निम्न कार्यकर्ताओ की घोसणा की है :
उपाध्यक्ष :कुंदन जंतवाल, कविता वालिया,गोपाल बिष्ठ, तारा दत्त रखोलिया।
महामंत्री :विनोद बुडलाकोटी, हरीश मेहरा
मंत्री :पूरन जोशी, ममता शाह,आरती टम्टा, नरेंद्र सामंत,आंनद खानायत।
कोषाध्य्क्ष :हरीश कनवाल
मिडिया प्रभारी :श्याम दत्त रखोलिया
आई टी सयोजक :विक्रम कार्की
सोशल मिडिया सयोंजक :नरेंद्र मेहरा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]