Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून- डीजी सूचना से मिले श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारी, नैनीताल जिले के साथ साथ कुमाऊं के पत्रकारों की समस्या से करवाया अवगत

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला नैनीताल इकाई का प्रतिनिधि मण्डल आज जिला महामंत्री भूपेन्द्र रावत के नेतृत्व में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से देहरादून स्थित कार्यालय में मुलाकात की, नैनीताल जिले के साथ साथ कुमाऊं के पत्रकारों की विभिन्न समस्यायों को लेकर अवगत करवाया। साथ ही कुमाऊं द्वार हल्द्वानी में बनने वाले मीडिया सेंटर को लेकर ज्ञापन दिया, वही मीडिया सेंटर निर्माण की गुणवत्ता पर भी चर्चा की गई।

वही सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन और विभिन्न समस्याओं को बेहद गंभीरता पूर्वक लेते हुए कहा पत्रकारों की जो भी समस्याएं हैं उन पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और उनका समाधान किया जाएगा। साथ ही हल्द्वानी में प्रस्तावित मीडिया सेंटर के निर्माण में जो भी दिक्कतें आ रही हैं, उनको जल्द दूर किया जाएगा और नए साल में हल्द्वानी को उसका नया मीडिया सेंटर मिल जाएगा। इस दौरान श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सह कोषाध्यक्ष हर्ष रावत, वरिष्ठ पत्रकार राहुल दरमवाल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]