Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: हरेला पर्व पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग का हरित संकल्प, जिला खान अधिकारी ने फलदार पौधों का किया वृक्षारोपण

हल्द्वानी: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, जनपद नैनीताल द्वारा व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वन विभाग के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया। जिला खान अधिकारी नवीन सिंह ने बताया कि निदेशक के निर्देशानुसार जनपद में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे माह जारी रहेगा और अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक सांस्कृतिक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। विभाग ने कर्मचारियों एवं आमजन से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान तथा हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]