Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, CM ने किया शहीदों को नमन

हल्द्वानी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आज हल्द्वानी में सैनिकों के सम्मान में एक भव्य एवं दिव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और हाल ही में सफल ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को समर्पित रही। कार्यक्रम के संयोजक बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट थे। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट, नगर निगम के मेयर गजराज बिष्ट, मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, उत्तराखंड जलागम के उपाध्यक्ष शंकर कोरंगा, महिला उद्यमिता परिषद की अध्यक्ष रेनू अधिकारी, सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, स्कूलों के बच्चे और शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहीद पार्क तक पहुँची। शहीद पार्क पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद स्मारक पर पुष्प चढ़ाकर उनके बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने साहस, शौर्य और रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए “ऑपरेशन सिंदूर” को सफल बनाया। सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया, जिससे पाकिस्तान को घुटने टेकने पड़े और अंततः सीजफायर करना पड़ा। उन्होंने कहा, “पूरा भारत आज अपनी सेना के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति, एकता और सैन्य बल के सम्मान का प्रतीक है।”

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]