Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- शादी में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, कार के उड़े परखच्चे, परिजनों में मचा कोहराम…

Haldwani news यूपी के देवरिया जिले से के दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां श्रीरामपुर थानाक्षेत्र स्थित चकरवा उर्फ बंकुल गांव एक परिवार पर शुक्रवार की रात विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। लालकुआं के बिंदुखत्ता से कार पर सवार होकर गांव आ रहे परिवार के छह सदस्यों की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।

हादसा बलरामपुर-उतरौला मार्ग पर बजाज चीनी मिल गेट के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर से हुई है। लालकुआं के दो किलोमीटर स्थित बर्मा कॉलोनी निवासी सेंचुरी पेपर मिल में कार्यरत सोनू साह अपनी डिजायर गाड़ी से उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव जा रहे थे कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सोनू शाह सहित उनकी धर्मपत्नी, एक 21 वर्षीय भाई व एक 12 वर्षीय बहन और उनका 4 वर्षीय पुत्र एवं 6 वर्षीय पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि सोनू ने तीन माह पहले नई कार खरीदी थी। घर में कार आने के बाद सभी बेहद उत्साहित थे। लेकिन उसी कार का सफर एक दिन परिवार के लिए मौत का कारण बन जाएगा। यह किसी को पता नहीं था।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]