Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- केंद्र सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पहुंची बाजपुर…

केंद्र सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं यात्रा संयोजक अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली गई।

इसमें हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।इस अवसर पर यशपाल आर्य ने समाज में प्रेम, भाईचारा और सहिष्णुता का महत्व बताते हुए कहा कि भारत मे लोग हमेशा एकता और भाईचारे से रहते आये हैं। विभाजनकारी शक्तियों को हराना कांग्रेस का लक्ष्य है। भाजपा की राजनीति समाज मे नफरत फैलाने का कार्य करती है।

राहुल गांधी का अनुकरण करते हुए कांग्रेसी भी भाजपा के बनाये नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम करेंगे। आर्य ने कहा सरकार पेपर लीक के मामलों में बुरी तरह असफल हो गयी है। बेरोजगार युवाओं को अन्याय के खिलाफ बोलने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी ने देश के लोगों की कमर तोड़ दी है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से जो सकारात्मक माहौल पूरे देश में निर्मित हुआ है उसको घर घर तक दस्तक देकर पहुंचाने का कार्य करना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]