Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी को कोर्ट से मिली जमानत…

हल्द्वानी के चर्चित ठेकेदार और पुलिस की नजर से लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी धनंजय गिरी को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया था है फिलहाल धनंजय की 10 वारंटो में बेल हो गई है

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने धनंजय से जरूरी पूछताछ भी की उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने उसे बेल दे दी है

आपको बता दे की धनंजय ने कई लोगों को चेक भी दे रखे थे जिसमें अधिकांश बाउंसिंग के मामले हैं। SSP प्रहलाद नारायण द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को आरोपियों की शत प्रतिशत तमिल किये जाने तथा थाना क्षेत्र में अपराधियो व गुण्डा व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में उमेश कुमार मलिक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में वारंटियो के विरुद्ध कार्यवाही के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस व एसओजी टीम द्वारा माननीय न्यायालय में जारी वारण्ट के क्रम में लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त धनन्जय गिरी को गिरफ्तार किया गया था एवं वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसके बाद उसको बेल मिल गई है ।
ठेकेदार धनंजय गिरि को कोतवाली पुलिस ने आज सुबह गिरफ्तार किया था, पुलिस के मुताबिक मामला लाखों रूपए से जुड़ा हुआ था रहा था।हल्द्वानी सेशन कोर्ट ने उसके खिलाफ दोनों मामलों में गैर जमानती वारंट भी जारी कर दिए थे, ऐसे में आज गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने धनंजय गिरी को जमानत दे दी है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]