Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- मंगल पड़ाव में दुकानों के टूटे ताले, पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल।

हल्द्वानी शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह थाना चौकियों के नजदीक ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं, ताजा मामला है मंगल पड़ाव चौकी से महज कुछ दूरी का जहां पर चोरों ने रात के समय चार दुकानों पर धावा बोलते हुए दुकान के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गए।

वही सुबह जब दुकानदारों ने दुकान का शटर खोला तो देखा उनके दुकान के गल्ले में रखे नगदी साफ है, चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से से अंदर घुसकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है, ऐसे में पुलिस के रात्रि गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी गश्ती के बाद भी चोरों ने कैसे चोरी की घटना की अंजाम दिया है। फिलहाल अभी तक दुकान स्वामियों द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]