Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया, गंभीर रूप से झुलसा (वीडियो)

हल्द्वानी: काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक छात्र ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ गया और हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। झटके के साथ नीचे गिरने से उसे गंभीर चोटें भी आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का 20 वर्षीय पुत्र रोहित डसीला बीफार्मा का छात्र है। सोमवार को करीब तीन बजे वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा और खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस के एक कोच की छत पर चढ़ गया। इस दौरान उसका दायां हाथ ओवरहेड हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे तेज़ धमाका हुआ और रोहित झुलसकर नीचे गिर गया। घटना होते ही रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने एंबुलेंस 108 से संपर्क किया, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिसकर्मियों ने निजी वाहन से रोहित को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।यह दर्दनाक घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि छात्र कोच की छत पर चढ़ता है और कुछ ही पलों में हादसा हो जाता है। रेलवे कर्मियों ने घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की।जीआरपी के अनुसार, छात्र के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, वह मानसिक तनाव (अवसाद) में था, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। रेलवे पुलिस इस घटना के हर पहलू की जांच कर रही है, वहीं छात्र के परिवार वाले अस्पताल में उसकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]