Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल में पहुंचे भाजपा वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा, प्रशासन और पुलिस के माध्यम से निकाला समाधान

हल्द्वानी में ई-रिक्शा चालकों ने अपनी मांगों को लेकर रामपुर रोड एचएन स्कूल के पास हड़ताल शुरू कर दी, जिससे सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस स्थिति को देखते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा चालकों से वार्ता की। उनकी पहल पर प्रशासन और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जाम को खुलवाया, जिससे यातायात फिर से सुचारू हो सका। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंकर कोरंगा ने ई-रिक्शा चालकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्रशासन से बातचीत कर जल्द से जल्द निकाला जाएगा और उन्होंने मध्यस्थता का भरोसा दिलाया। उनकी इस पहल से ई रिक्शा चालकों में सकारात्मकता आई और स्थिति को नियंत्रण में लाने में मदद मिली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]