Connect with us

उत्तराखण्ड

हरिद्वार- आधार केंद्रों पर SDM मनीष सिंह ने की छापेमारी, कार्रवाई से मचा हड़कंप, कई जनसेवा केन्द्र बंद कर भागे संचालक

हरिद्वार में आधार केन्द्रों पर अनियमितताएं एवम् फर्जी आधार से संबंधित मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में छापेमारी की गई। जिलाधिकारी के निर्देशन में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा छापेमारी की गई, जिससे सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया। हरिद्वार के रावली महदूद में उप जिलाधिकारी मनीष सिंह द्वारा की गई छापेमारी के दौरान विभिन्न व्यक्तियों के 58 आधार कार्ड तथा 15 विभिन्न व्यक्तियों के पेन कार्ड मिले, इतनी बड़ी संख्या में आधार कार्ड तथा पेन कार्ड मिलना प्रथम दृष्टतया संदिग्ध पाए जाने पर सीएससी से आयरिस स्कैनर, सहित अन्य सभी सामान मौके पर ही जब्त कर लिया गया। हरिद्वार जिले के सभी सीएससी सेंटरों पर छापेमारी के दौरान कुछ स्थानों पर सीएससी सेंटर बंद पाए गए। जिलाधिकारी ने अनियमितताएं एवम् गड़बड़ी वाले सेंटर संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]