Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: गौलापार के सौरभ शर्मा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, गौलापुल पर अतिरिक्त पुल निर्माण की मांग

नई दिल्ली/हल्द्वानी: गौलापार निवासी समाजसेवी सौरभ शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने गौलापुल क्षेत्र में बार-बार आ रही प्राकृतिक आपदाओं और जनता को हो रही परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए एक अतिरिक्त पुल निर्माण की मांग रखी।सौरभ शर्मा ने मंत्री गडकरी को बताया कि हर साल बरसात के दौरान गौलापुल क्षेत्र में पानी का बहाव तेज होने से आवाजाही ठप हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि एक अतिरिक्त पुल का निर्माण होता है, तो क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।सौरभ ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के साथ-साथ नैनीताल जनपद में पहले से निर्मित फ्लाईओवर के लिए आभार भी प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस फ्लाईओवर से शहर के ट्रैफिक जाम की समस्या काफी हद तक कम हुई है।केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उनकी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही इस विषय पर संबंधित विभागों से चर्चा की जाएगी और जनता की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। सौरभ शर्मा की इस पहल की स्थानीय जनता ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि यदि यह पुल बनता है, तो यह गौलापार और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया रास्ता खोलेगा।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]