Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: नाथूपुर पाडली में रेखा आर्य निर्विरोध चुनी गई ग्राम प्रधान, गांववासियों में खुशी की लहर

हल्द्वानी: पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाथूपुर पाडली ग्राम पंचायत से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। यहां से पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं रेखा आर्य निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। उनके निर्विरोध चुने जाने के बाद से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रेखा आर्य के पति और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर आर्य ने जानकारी दी कि सामाजिक कार्यों की बदौलत जनता ने रेखा आर्य पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की जमीनी समस्याओं जैसे स्ट्रीट लाइट, सिंचाई गूलों का निर्माण, सड़क सुधार और पेयजल संकट का समाधान प्राथमिकता में रहेगा।

निर्विरोध निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा आर्य ने कहा कि वह अपने गांव के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी और हर जरूरतमंद की सेवा करना उनका लक्ष्य होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा दिखाया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। गांव में रेखा आर्य की जीत को लेकर उत्साह का माहौल है और ग्रामीणों को उनसे बेहतर विकास कार्यों की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]