उत्तराखण्ड
नैनीताल: भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग और रेट लिस्ट नहीं होने पर कार्रवाई
नैनीताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान दुकान का निरीक्षण करने पर शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की अनियमितता सामने आई।
जांच में यह भी पाया गया कि दुकान पर रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई थी। इससे ग्राहकों को शराब के निर्धारित मूल्य की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं मिल पा रही थी।
उपजिलाधिकारी ने दुकान संचालक को निर्धारित मूल्य पर ही शराब की बिक्री करने और दुकान पर मूल्य सूची स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। प्रशासन की कार्रवाई के बाद शराब विक्रेताओं में भी हड़कंप मचा रहा।




