Connect with us

उत्तराखण्ड

देहरादून – सीएम धामी से उत्तराखण्ड की बेटी पर्वतारोही स्व0 सविता कंसवाल के पिता राधेश्याम कंसवाल ने सपरिवार भेंट की…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में मरणोपरांत ‘तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार-2022’ से सम्मानित देवभूमि उत्तराखण्ड की बेटी पर्वतारोही स्व0 सविता कंसवाल के पिता श्री राधेश्याम कंसवाल ने सपरिवार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड समर्पण की भूमि है और इस धरा ने सदैव हमें प्रेरणा देने वाले व्यक्तित्व दिए हैं। स्व0 सविता कंसवाल और उनका पूरा परिवार भी इस गौरवमयी यात्रा के अभिन्न अंग हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि उत्तराखण्ड की बेटी को साहस, दृढ़ संकल्प के लिए राष्ट्रीय गौरव स्वरूप राष्ट्रीय साहस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्व0 सविता कंसवाल प्रदेश के युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का श्रोत बनी रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]