Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी- पीएम मोदी के आदि कैलाश दौरे को लेकर पूर्व सीएम तीरथ रावत ने की प्रेस वार्ता

हल्द्वानी पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश यात्रा पर कहा की कैलाश मानसरोवर यात्रा को सरल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लिपुलेख आ रहे हैं। कैलाश मानसरोवर को अब भारत से ही देखा जा सकेगा।

इस दिशा में काम किया जाएगा, कोविड के बाद से कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब लिपुलेख से ही कैलाश मानसरोवर के दर्शन हो सकेंगे, उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिथौरागढ़ में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, इसको लेकर स्थानीय लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। तीरथ रावत का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबको साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। उनके नेतृत्व में एक मजबूत भारत का निर्माण हो रहा है, और 2024 में भी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]