Connect with us

आध्यात्मिक

हल्द्वानी- माँ शीतला मंदिर में शतचंडी महायज्ञ और भव्य शीतलाष्टमी पर्व की तैयारियां पूर्ण

हल्द्वानी के प्रसिद्ध माँ शीतला मंदिर में चल रहे पूजन के चौथे दिन पंडित मनोज पांडे के नेतृत्व में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन विधिवत रूप से जारी है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सचिन साह ने जानकारी दी कि कल शीतलाष्टमी महापर्व के शुभ अवसर पर यह महायज्ञ पूर्ण आहुति के साथ संपन्न होगा।

शीतलाष्टमी के इस पावन पर्व पर माँ शीतला की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से भव्य रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

माँ शीतला को विशेष रूप से रोग नाशिनी देवी के रूप में पूजा जाता है, जो बच्चों में होने वाली चेचक जैसी बीमारियों से रक्षा करती हैं। भक्तगण माँ से अपने परिवार के लिए आरोग्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

कल महायज्ञ के समापन पर मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in आध्यात्मिक

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]