Connect with us

उत्तराखण्ड

कालाढूगी : बैलपडाव ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा…

सक्षिप्त विवरण:- दिनाँक 09.09.2024 को वादी मुकदमा श्री पारस रस्तोगी पुत्र श्री अतुल कुमार रस्तोगी निवासी बैलपडाव थाना कालाढूगी जनपद नैनीताल द्वारा थाना कालाढूगी में एक लिखित तहरीर स्वय की शुभ ज्वैलर्स के नाम से बैलपडाव बाजार में स्थित दुकान में अज्ञात चोरो द्वारा पीछे की दीवार तोडकर दुकान में रखे चाँदी से आभूषण जिसमें 07 पीस कडे, 12 जोडी पायल, 07 जोडी बच्चा पायल , 03 पीस ब्रेसलैट, 03 लक्ष्मी गणेश मूर्ती, 03 सिन्दूर डिब्बी, 05 पीस चाँदी गिलास चम्मच, 03 प्लेट चाँदी की , 03 सिक्के 20 ग्राम चाँदी,06 सिक्के 10 ग्राम चाँदी, 02 सिक्के 05 ग्राम चाँदी, 02 जोडी टॉप्स चाँदी, 02 जोडी बाली, 10-12 पीस चाँदी की अंगूठी व पुरानी चाँदी 100-150 ग्राम आदि चोरी करना व पास में बैलपडाव बाजार में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान में भी सेंधमारी कर विदेशी मदिरा की बोतलो सहित गल्ले में रखे रूपये मिलाकर कुल 24840/- रूपये ( चौबीस हजार आठ सौ चालिस रूपये ) व देशी दुकान के गल्ले से 4270/- रूपये ( चार हजार दौ सौ सत्तर ) चोरी कर के सम्बन्ध में दी गयी थी जिस आधार पर थाना कालाढूंगी पर अज्ञात चोरो के विरूद्ध धारा 305(A) /331(4) BNS में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । अज्ञात चोरो की तलाश बरामदगी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री भूपेन्द्र सिंह भण्डारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कालाढूगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर पतारसी सुरागरसी करते हुऐ उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज, मय हमराह हेड कानि0 124 राजाराम सिंह व कानि0 905 अमनदीप सिंह द्वारा अभियुक्त नेता सिंह पुत्र स्व0 विजय सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा थाना पसगवाँ जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश को ग्राम गैबूआ खास के पास बन्द पडे पुराने धर्मकाटे के पास से मुखविर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया जिसने अपने पास चोरी किये गये आभूषण व रुपयो में बटवारे मे आपने हिस्से में आयी चाँदी व रूपये बरामद कराये गये जिसमें एक आयताकार चाँगी का टुकडा वजन लगभग 150 ग्राम व दो छोटे पर्स जिस पर अंग्रेजी में शुभ ज्वैलर्स लिखा है व एक पायल की पन्नी जिस पर SVR -70 आदि अंकित है व 5070/- रूपये बरामद कराये गये जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह व उसका साथी वीरू पुत्र उधन सिंह निवासी ग्राम रम्पुरा थाना पसगवाँ जिला लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर दिनाँक 02.09.2024 की रात्रि में शुभ ज्वैलर्स व देशी व विदेशी शराब की दुकान में चोरी की थी जिसमें उनके द्वारा सारी चाँगी के आभूषणो को पिंगलाकर आपस में बाट लिया था उसके हिस्से में आये रूपये व चाँदी बरामद करा दी गयी । तथा वीरू उपरोक्त अभी फरार चल रहा है । बरामदगी के समय वादी मुकदमा को शिनाख्त हेतु मौके पर बुलाया गया तो वादी द्वारा मौके पर उपस्थित आकर अपनी दुकान से चोरी आभूषण व शुभ ज्वैलर्स के नाम के दो छोटे पर्स को देखकर शिनाख्त की गयी अभियुक्त को समय 20.20 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियोग में गिरफ्तारी अभियुक्त व बरामदगी के आधार पर धारा 317 BNS की वृद्धि की गयी अभियुक्त को मय बरामद माल के अग्रिम कार्यवाही हेतु थाने पर लाकर दाखिल किया गया जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा ।

बरामदगी विवरणः-
एक आयताकार चाँगी का टुकडा वजन लगभग 150 ग्राम व दो छोटे पर्स जिस पर अंग्रेजी में शुभ ज्वैलर्स लिखा है व एक पायल की पन्नी जिस पर SVR -70 आदि अंकित है तथा 5070/- रूपये

गिरफ्तारी पुलिस टीमः-
उपनिरीक्षक गुलाब सिंह कम्बोज
हेड कानि0 124 ना0पु0 राजाराम सिंह
कानि0 905 ना0पु0 अमनदीप सिह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]