Connect with us

उत्तराखण्ड

भवाली : कैंची मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद,एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश में कैंची मेले को लेकर सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम …

आगामी कैंची मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन के लिए नैनीताल पुलिस मुस्तैद

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में कैंची मेले को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कैंची धाम मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य और सुचारु रूप से जारी है।

सुरक्षा के दृष्टिगत BDS टीम समेत कैंची मेला ड्यूटी में लगे पुलिस बल द्वारा मंदिर परिसर, मुख्य चौराहों, होटल ढाबों, सार्वजनिक स्थानों और सभी एंट्री पॉइंट्स पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

कैंची परिसर, प्रवेश मार्गो, चौराहों, बैरियर में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है।

नैनीताल पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ जनता की सेवा और सुरक्षा में जुटी है।

नैनीताल पुलिस सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय जनता से शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।

ADVERTISEMENTS

More in उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]