Connect with us

उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ – दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में सीएम धामी ने की शिरकत, 217 .28 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया व भगवान श्री राम दरबार एवं कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेश्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई की। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रांच में पारंपरिक विधि से कालीन तथा फिरका और बिंडा (मटका) के माध्यम से मट्ठा भी बनाया इसके साथ ही सिलबट्टे पर हरा नमक भी पीसा। मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र भेंट किए। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी जन्मभूमि पिथौरागढ़ में आना मेरे लिए हमेशा भावुक क्षण होते हैं। उन्होंने कहा अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों का प्यार और दुलार मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ के विकास हेतु राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ जनपद में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। कॉलेज हेतु 1 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए कैबिनेट की स्वीकृति भी मिल गई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किये थे, जिसके फलस्वरुप आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या बढ़ रही है। इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page

संपादक –

नाम: हर्षपाल सिंह
पता: छड़ायल नयाबाद, कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी (नैनीताल)
दूरभाष: +91 96904 73030
ईमेल: [email protected]